Ranchi: सदर अस्पताल रांची और उसके आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई
पुलिस ने बताया कि सदर अस्पताल के आसपास मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इलाके में निगरानी बढ़ाई गई थी। इसके लिए टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक टीम को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया था।
इसी क्रम में 18 सितंबर 2026 को विवेक पाठक, निवासी कुदारखो, थाना बेड़ो, रांची ने पुलिस को सूचना दी कि सदर अस्पताल परिसर में दो संदिग्ध मोबाइल चोरों को पकड़ा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 161/2026 दर्ज किया गया।
Read More- Breaking News: शेफाली के तूफान में उड़ी बांग्लादेश, एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया
पुलिस ने दोनों आरोपियो को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस के मुताबिक, मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहबाज कुरैशी, निवासी कुरैशी मोहल्ला, गुदड़ी चौक और मो. दिलशान उर्फ ठिल्लु, निवासी इस्लाम नगर, पत्थलकुदवा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Read More- Breaking News: लोयाबाद 7 नंबर मुस्लिम मोहल्ला में भू-धंसान, एक घर जमींदोज

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







