Dhanbad Barmasia Pul: धनबाद से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। धनबाद के बरमसिया पुल के पास स्थित कचरे के ढेर में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की टीम ने पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों के कड़े मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक नहीं मिली है।
फिलहाल, कचरे के ढेर में यह भीषण आग कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।













