Dhanbad: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुमताज अंसारी और मुस्ताक अंसारी गिरिडीह जिले के मनकडीहा थाना अंतर्गत अहिल्यापुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के कई सामान, हथियार और वाहन बरामद किए हैं।
सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाइकिल पर भूली ओपी क्षेत्र से जयनगर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। संभारी चौक पर एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बरामद हुआ चोरी का सामान और औजार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक बैटरी, एक काला बैग और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए। बरामद औजारों में दो पलाश, एक सलाई रेंच, एक संड़सी, एक कांटी उखाड़ने वाला स्टील का औजार और एक पेचकस शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों का कबूलनामा
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बंद घरों और दुकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। धनबाद और अन्य इलाकों में चोरी के बाद ये लोग सामानों को बेचकर आपस में पैसा बांट लेते थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पहले से चोरी किए गए ज्वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने दिया कड़ा संदेश
सीटी एसपी ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









