Dhanbad News: निरसा के ईसीएल मुगमा क्षेत्र के श्यामपुर बी कोलियरी में केवल चोरों ने धावा बोलकर 5,6 इंनकलाईन का 200 मीटर केबल काट लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात्रि के करीबन 3 बजे केवल चोरों ने धावा बोलकर 10 पिलर केवल काट लिया जिससे खदान में अंधेरा छा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक केवल चोरों ने पीछे पंप घर में घुसकर रस्सी के सहारे खदान में चले गये और किसी को भनक तक नहीं लगा। दिव्या पाली में पंख घर के पीछे पंख घर से रस्सी के सहारे खदान में घुस गये और बड़ी आसानी से केबल काट लिया। ड्यूटी पर लेट नाइट सिक्योरिटी गार्ड वरुण मोदी नेपाल बाउरी को पता नहीं चल पाया जिसके कारण केबल चोरों ने केबल काटकर ट्रैवलिंग रास्ते से जिसमें ताला लगा रहता है। ताला को काटकर बाहर निकाल गया।
Dhanbad News: सिक्योरिटी गार्ड को भी चोरों की आहट नहीं सुनाई दी
हालांकि पेट्रोलिंग में तैनात सिक्योरिटी गार्डन किशन बाउरी, तारकनाथ कर्मकार को पेट्रोलिंग में रहते हुए उन्हें भी चोरों के आने के भी आहट सुनाई नहीं दिया। जिसके कारण केबल चोरों ने केबल काटकर बड़ी आसानी से खदान से निकल गये। जबकि श्यामपुर भी कोलियरी में लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है फिर भी प्रबंधन कोई सार्थक पहल नहीं किए जाने से ईसीएल कंपनी की करोड़ों रुपए की संपत्ति की क्षति हो रही है। अगर प्रबंधन चाह ले तो ऐसी घटनाओं की पुर्नावृति नहीं हो सकती।
एक ओर जहां उक्त कोलियरी में जनवरी माह से लेकर मार्च महीने के 15 तारीख को यह तीसरी घटना है। जब केबल चोरों ने चोरी कर खदान के अंदर से बाहर निकल गया तो खदान के मजदूरों को जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही दूरभाष पर प्रबंधक चांद बाबू को जानकारी दी।
बताया जाता है कि केवल चोरों की संख्या 20 से 25 बताया जाता है। हालांकि किसी को धक तक नहीं मिला और खदान में पंप घर से रस्सी के सहारे खदान में घुस गये। केबल का कीमत करीबन 4 लाख रुपया बताया जाता है।
इस संबंध में प्रबंधक चांद बाबू से बातचीत के दौरान बताया कि केबल की कीमत लिखित रूप में थाना में 3:30 लाख दर्शाया गया है, लेकिन असली कीमत₹400000 से अधिक बताया जा रहा है। इस संबंध में निरसा पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। निरसा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









