Breaking News: राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया है। इस जीत के साथ ही नीतीश कुमार और नीतीन नवीन राज्यसभा पहुंचे हैं।
Breaking News: हरियाणा में मतदान के दौरान विवाद
हालांकि ओड़िशा में अभी भी मतगणना जारी है तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा में मतदान के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दो कांग्रेस विधायकों के वोटों पर आपत्ति जताने के बाद काउंटिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई। बीजेपी के नेता गौरव गौतम और किशन बेदी ने इन वोटों पर सवाल उठाए।
इस चुनाव में तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की भी चर्चा रही। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक नेता ने स्वीकार किया कि ओडिशा में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग जाकर वोट डाला।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









