Dhanbad News: धनबाद के भूली होल्ट के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला, जिसे देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और पुलिस को दी।
Read More- Ranchi Crime: रामनवमी पर गांव गया था परिवार, घर का लॉक तोड़कर लाखों की डकैती
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से हुई है। मृतक के सिर, आंख और दाहिने हाथ पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। दाहिना हाथ लगभग कटकर लटक रहा था, जबकि आंख अंदर धंसी हुई थी, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Read More- Breaking News: जंग में हूतियों की एंट्री, इजराइल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल दागी
Dhanbad News: शव की पहचान में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।
Read More- Dhanbad News: अपार्टमेंट की छत से गिरा युवक, हालत नाजुक; जांच में जुटी पुलिस
रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि सबसे पहले स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली थी कि भूली होल्ट ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद स्टेशन मास्टर के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे। स्थिति गंभीर देख उन्होंने तत्काल भूली थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को उठवाया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।













