Dhanbad News: आईएसएम गेट के समीप सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से रांची से धनबाद होते हुए दुमका जा रही थीं, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।
Read More- Big Breaking: असम चुनाव के लिए जेएमएम ने की 19 उम्मीदवारों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट
Dhanbad News: सरहुल मनाने के लिए आई थी रांची
जानकारी के अनुसार, शैलू प्रभा जयंती तिर्की सरहुल पर्व मनाने के लिए रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ स्थित अपने घर आई हुई थीं। पर्व समाप्त होने के बाद सोमवार को वह अपने पति के साथ बाइक से वापस दुमका लौट रही थीं।
इसी दौरान आईएसएम गेट के पास सड़क पर एक ओर से आ रही ऑटो और दूसरी ओर से बाइक के बीच टक्कर की स्थिति बन गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण शैलू प्रभा जयंती तिर्की सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Dhanbad News: अस्पताल में इलाज के दौरान एएसआई की मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।
इस हादसे में उनके पति सुरेश उरांव भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









