Dhanbad News: नवरात्र और दुर्गा पूजा 2025 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए धनबाद पुलिस ने विशेष सुरक्षा और शांति व्यवस्था के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिलेभर में मां दुर्गा के पंडालों में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
पुलिस कप्तान का संदेश
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल आस्था का पर्व ही नहीं बल्कि भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
आपातकालीन नंबर जारी
धनबाद पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 या कंट्रोल रूम नंबर 8210840901 / 9262998499 पर संपर्क किया जा सकता है।
श्रद्धालुओं के लिए जरूरी निर्देश
- पंडाल में कतारबद्ध होकर प्रवेश करें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
- वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही लगाएं।
- नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- सोशल मीडिया पर अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।
- धक्का-मुक्की, तेज म्यूजिक, पटाखों और स्टंट से परहेज करें।
प्रशासन की अपील
धनबाद पुलिस ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे एकजुट होकर इस पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भक्तिमय बनाने में सहयोग करें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








