Jharkhand News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराजपुर इलाके में मंगलवार को झारखंड के चर्चित अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान छोटू सिंह और उसका एक सहयोगी गोली लगने से घायल हो गया। एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से एके-47 राइफल, पिस्टल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
read more- रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 750 करोड़ GST घोटाले में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि घायल अवस्था में छोटू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, छोटू सिंह के खिलाफ झारखंड समेत कई राज्यों में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी।













