धनबाद: बैंक मोड़ स्थित द DMC MALL में पार्किंग व्यवस्था अब नए नियम के तहत संचालित होगी। मॉल के बेसमेंट-1 और बेसमेंट-2 में वाहन पार्क करने के लिए दुकानदारों और आसपास के दुकानदारों या अन्य व्यक्तियों को अब 2,000 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा।
नगर निगम ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित और नियंत्रित करने के उद्देश्य से मासिक शुल्क निर्धारित किया है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यालय पत्रांक 2072, दिनांक 8 अगस्त 2026 के माध्यम से नई व्यवस्था की जानकारी दी गई है।
सामान्य बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी
नगर निगम के अनुसार, महापौर की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक में DMC MALL के दोनों बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में पार्किंग को व्यवस्थित करने और वाहनों के संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मासिक पार्किंग शुल्क लागू करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
नई व्यवस्था के तहत DMC MALL के दुकानदारों के साथ-साथ बैंक मोड़ क्षेत्र के आसपास के दुकानदारों और अन्य व्यक्तियों के वाहनों के लिए भी पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए निर्धारित शुल्क 2,000 रुपये प्रति माह रखा गया है।
पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर जोर
बैंक मोड़ शहर के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाकों में शामिल है। ऐसे में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण पार्किंग को लेकर अक्सर दबाव बना रहता है। नगर निगम का मानना है कि बेसमेंट पार्किंग को निर्धारित शुल्क के साथ व्यवस्थित करने से वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








