Ranchi: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में चल रही 21वीं मेजर ध्यानचंद सीनियर जिला पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन कुल 10 मुकाबले खेले गए। इनमें महिला वर्ग के दो और पुरुष वर्ग के आठ मैच शामिल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त से 12 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जा रहा है।
महिला वर्ग में आज के साथ लीग राउंड के सभी 32 मैच पूरे हो गए हैं। लीग राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीमें इस प्रकार हैं :-
1. सीओई सिमडेगा A
2. मिनी शक्ति नारी सिमडेगा
3. लोम्बोई
4. संत जेवियर बरवाडीह
5. टाटा सीनी जलडेगा
6. एसटीसी सिमडेगा
7. यूसी रेंगारी
8. संत अन्ना तैसेर
पुरुष वर्ग में आज तक कुल 21 मैच खेले जा चुके हैं। कल सातवें दिन दोनों मैदान (पिच-01 और पिच-02) पर मिलाकर कुल 18 मैच खेले जाएंगे।
आज के मैचों के परिणाम
महिला वर्ग
1. टाटा सीनी जलडेगा 03 बनाम 00 के.वी.एस. सिमडेगा-विजेता टाटा सीनी जलडेगा
2. मिनी शक्ति नारी 06 बनाम 00 के.वी.एस. सिमडेगा
विजेता = मिनी शक्ति नारी
पुरुष वर्ग
1. लोम्बोई 18 बनाम 00 सेंट जॉन स्कूल कुरडेग – विजेता लोम्बोई
2. केवीएस सिमडेगा ए 02 बनाम 01 कुरुषकेला – विजेता केवीएस सिमडेगा ए
3. डे बोर्डिंग तैंसेर 01 बनाम 00 पीएम श्री बासेन – विजेता डे बोर्डिंग तैंसेर
4. मास्टर ब्रदर्स 02 बनाम 00 फरसा पानी – विजेता मास्टर ब्रदर्स
5. हेथमा पंचायत 07 बनाम 01 कुरपानी ए – विजेता हेथमा पंचायत
6. सेंट जॉन स्कूल कुरडेग 00 बनाम 10 ए.बी. ब्रदर आसनबेरा – विजेता ए.बी. ब्रदर आसानबेरा
7. डे बोर्डिंग तैंसेर 01 बनाम 00 बिन्धैन टोली – विजेता डे बोर्डिंग तैंसेर
8. सीओई सिमडेगा =11 बनाम 01 ताराबोगा
विजेता सीओई सिमडेगा
आज के मैच में पीडियापोस हॉकी प्रतियोगिता के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया।
महिला वर्ग का क्वार्टर फाइनल
मैच नंबर 33 | क्वार्टर फाइनल-01_
COE सिमडेगा ‘A’ बनाम TATA CINI जलडेगा
मैच नंबर 34 | क्वार्टर फाइनल-02
मिनी शक्ति नारी सिमडेगा बनाम STC सिमडेगा
मैच नंबर 35 | क्वार्टर फाइनल-03
U.C रेंगारीह बनाम सेंट जेवियर बरवाडीह
मैच नंबर 36 | क्वार्टर फाइनल-04
लोम्बोई बनाम सेंट एन्स तैंसेर

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









