Simdega: सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने और प्रसव से जुड़े मामले में पुलिस ने नामजद महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को बरामद किया। घटनास्थल से कुदाल भी जब्त की गई है।
14 वर्षीय नाबालिग गर्भवती हुई
एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के अनुसार, 22 अगस्त को सदर अस्पताल में नाबालिग की मां ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। पूछताछ में एक नाबालिग लड़के ने गर्भधारण की बात स्वीकार की थी।
नाबालिग को जड़ी-बूटी की दवा खिलाई
बयान के मुताबिक, लड़के की मां ने दोनों की शादी कराने की बात कही थी। आरोप है कि 19 अगस्त को खेत से लौटने के बाद किशोरी ने बताया कि लड़के की मां ने गर्भपात कराने के उद्देश्य से कथित तौर पर जड़ी-बूटी की दवा खिलाई और किसी को जानकारी नहीं देने को कहा। इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया।
आरोप है कि महिला मृत शिशु को अपने साथ ले गई और बाद में उसे दफना दिया। तबीयत बिगड़ने पर 22 अगस्त को परिजनों ने किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही
पुलिस ने बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 21/26 दर्ज कर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में जांच शुरू की। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गिरफ्तार महिला को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









