Simdega: सिमडेगा जिले में युवती की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 16 मई को हुई इस सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली जिले के निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है।
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना के बाद कोलेबिरा थाना में कांड संख्या 20/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद विशेष टीम ने तेलंगाना के बीडीएल भानूर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
Read More- झारखंड में गठबंधन पर मतभेद! राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जेएमएम
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। बरामद हथियार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव चालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा-पांच आरोपी गिरफ्तार
इस गिरफ्तारी को सिमडेगा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मामले में पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









