Ranchi Breaking: राजधानी रांची में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदना बगीचा में एक घर का दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी समे लाखों की चोरी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Ranchi Breaking: घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैजू यादव के घर का पीछे का दरवाजा तोड़कर देर रात घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रैक्टर की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही ठाकुरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
Read More- Spain vs Argentina Final: 16 साल का सूखा खत्म, अर्जेंटीना को हराकर स्पेन दूसरी बार फुटबॉल का बादशाह

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









