Ranchi Breaking: राजधानी रांची के धुर्वा (तुपुदाना ओपी) थाना क्षेत्र में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त कार समेत कई सामान भी बरामद किया है।
बताते चलें कि यह मामला कांड संख्या 136/26 के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें एक अज्ञात महिला का शव सिरी सोहराई पहाड़ के पास बरामद हुआ था। जांच के बाद शव की पहचान रेखा देवी, निवासी अरगोड़ा के रूप में हुई।
Ranchi Breaking: अवैध प्रेम संबंध में दिया गया था हत्या को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला केवल हत्या नहीं बल्कि अपहरण, दुष्कर्म और सुनियोजित साजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अर्टिगा कार भी बरामद कर ली है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
जांच के अनुसार, मृतका अरगोड़ा में ठेला लगाकर जीविका चलाती थी। उसके पति संतोष भुइंया और पड़ोस की महिला संध्या उरांव के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद और बार-बार की टोकाटोकी से नाराज होकर संध्या ने अपने भाई रमेश उरांव और सहयोगियों कृष्णा दास गोस्वामी व लखन उरांव के साथ मिलकर अपहरण और हत्या की साजिश रची।
Ranchi Breaking: 19 जून को महिला को अरगोड़ा क्षेत्र से अगवा किया गया था
पुलिस के अनुसार, 19 जून को महिला को अरगोड़ा क्षेत्र से फर्जी नंबर प्लेट वाली अर्टिगा में अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ गंभीर अपराध कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को तुपुदाना क्षेत्र में फेंक दिया गया।
Read More- झारखंड में बंपर बहाली! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का उद्भेदन किया। जांच के दौरान हथियार, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Read More- कोडरमा में महिला से डेढ़ लाख के सोने के चेन की छिनतई, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









