Breaking News: कोलकाता से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पश्चिमी इलाके तारातला में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 50 से 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
Breaking News: काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए
राहत वाली बात यह है कि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित गोदाम में करीब 1:30 बजे हुआ। अचानक छत गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए।
Read More- कोडरमा में महिला से डेढ़ लाख के सोने के चेन की छिनतई, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Breaking News: राहत और बचाव कार्य में जुटी कई टीमें
घटना के बाद कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गई हैं। सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो गई है। प्रशासन का कहना है कि बचाव कार्य तेजी से जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Read More- झारखंड में बंपर बहाली! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








