Breaking News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया। सोमवार को सभी बागी सांसदों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके नंदनवन बंगले पर मुलाकात की और बाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की जानकारी दी।
Breaking News: शिंदे गुट की ताकत 7 से बढ़कर 13
इस घटनाक्रम के बाद लोकसभा में शिंदे गुट की ताकत 7 से बढ़कर 13 सांसदों तक पहुंच गई है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट के 9 सांसदों में अब केवल 3 सांसद ही बचे हैं। बागी सांसदों में संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय दीना पाटिल और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं।
इधर, मुंबई में उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। हालांकि बैठक में कुछ विधायक अनुपस्थित रहे, जिससे पार्टी में और टूट की अटकलें तेज हो गई हैं।
Read More- झारखंड के संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में मिलेगा अतिरिक्त फायदा-जाने कैसे
Breaking News: बागी सांसदों पर वफादारी बेचने का आरोप
उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बागी सांसदों पर वफादारी बेचने का आरोप लगाया। वहीं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे “गद्दारी” करार देते हुए कहा कि पार्टी को अब बड़े राजनीतिक ऑपरेशन की जरूरत है।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम महाराष्ट्र की राजनीति में आगामी चुनावों से पहले बड़ा असर डाल सकता है। इसी बीच उद्धव ठाकरे 27 जून से राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं, जिसके जरिए वे अपने संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









