Koderma: कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की फुलवरिया शाखा में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बैंक के चौकीदार पर अचानक ईंट और पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में चौकीदार रसकलाल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बैंक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच दहशत का माहौल बन गया।
युवक ने खुद को भी ईंट और पत्थर से चोट पहुंचाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे बैंक का सामान्य कामकाज चल रहा था। इसी दौरान एक युवक अचानक चौकीदार पर हमला करने लगा। जब आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने और समझाने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
Read More- झारखंड के संविदा कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरी में मिलेगा अतिरिक्त फायदा-जाने कैसे
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब युवक ने खुद को भी ईंट और पत्थर से चोट पहुंचानी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नवलशाही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकीदार तथा युवक को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया।
Read More- कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल
युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के बीरजामू निवासी दिलीप यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई गई है।
Read More- यात्रीगण ध्यान दें, पलामू से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता की आवश्यकता को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
Read More- कोडरमा के डोमचांच में योग दिवस पर विवाद, विधायक नीरा यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









