Ranchi: पलामू और डालटनगंज के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने सोन नगर से पतरातू रेलखंड के बीच चल रहे थर्ड लाइन निर्माण कार्य को लेकर कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट करने का फैसला लिया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 22 जून से 28 जून तक 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट 27 जून तक बदला गया है।
थर्ड लाइन को जोड़ने वाले अंतिम कार्य की वजह से बदलाव
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक छिपादोहर और मंगरा रेलवे स्टेशन के बीच थर्ड लाइन को जोड़ने का अंतिम कार्य चल रहा है। इसी वजह से ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। यह परियोजना पूरी होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
डालटनगंज होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को गढ़वा रोड, गया, डेहरी ऑन सोन और बरकाकाना के रास्ते चलाया जाएगा। इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची गरीब रथ, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, रांची-बनारस इंटरसिटी, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
रांची-सासाराम एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक रद्द रहेगी
वहीं, पलामू क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली रांची-सासाराम एक्सप्रेस 23 से 27 जून तक रद्द रहेगी। इसके अलावा बरकाकाना, बरवाडीह, डेहरी ऑन सोन, चोपन और गोमो रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









