गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Jharkhand Weather Update: 27 जून तक येलो अलर्ट, मॉनसून की रफ्तार तेज

Jharkhand में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है

जून 22, 2026
in Uncategorized
A A
Jharkhand Weather Update: Yellow alert until June 27; monsoon gains momentum.

Jharkhand Weather Update: Yellow alert until June 27; monsoon gains momentum.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: Jharkhand में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां लगातार अनुकूल बनी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
  • Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

Toggle
  • मॉनसून को मिल रहा अनुकूल वातावरण
  • 25 जून तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
  • गुमला में सबसे अधिक बारिश दर्ज
  • आज इन क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात का खतरा
  • लोगों के लिए सलाह

मॉनसून को मिल रहा अनुकूल वातावरण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से बिहार तक एक ट्रफ (टर्फ) सक्रिय है। इसके अलावा झारखंड से तटीय आंध्र प्रदेश तक एक अन्य ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिससे राज्य में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इसी वजह से झारखंड में बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है।

विभाग का कहना है कि झारखंड, बिहार और ओडिशा के कुछ और क्षेत्रों में 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

25 जून तक बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 22 और 23 जून के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

गुमला में सबसे अधिक बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा वर्षा गुमला जिले के चैनपुर में 40.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

इसके अलावा:

  • रांची में 6 मिमी बारिश
  • बोकारो में 5 मिमी बारिश
  • नामकुम में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई

बारिश के कारण कई इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है।

आज इन क्षेत्रों में तेज हवा और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने 22 जून को दक्षिणी झारखंड के कोल्हान क्षेत्र और आसपास के मध्य जिलों, जिनमें राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाके शामिल हैं, के लिए वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की है।

वहीं 23 जून से 27 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों और आम लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.
Uncategorized

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अगस्त 24, 2026
Uncategorized

अगस्त 21, 2026
Next Post
कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल

कोडरमा में बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रुप से घायल

Encounter between police and PLFI in Khunti; militant Shravan Das injured during weapons recovery.

Breaking News: खूंटी में पुलिस और PLFI के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान उग्रवादी श्रवण दास घायल, 7 नक्सली गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन-मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा को दी श्रद्धांजलि

सितम्बर 24, 2026

देवघर में छह जिलों की पेयजल योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर एजेंसी और संवेदकों पर होगी कार्रवाई

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री की मौत पर सुदेश महतो ने जताया शोक

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, पवन साय बने संगठन महामंत्री

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra