गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

आदिवासी आस्था स्थलों पर माथा टेककर प्रधानमंत्री ने दिया सम्मान का संदेश, बोले Aditya Sahu

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाहाड़पुर गांव स्थित संथाली जाहेर और हो जाहेरा आस्था स्थलों पर पूजा-अर्चना कर देश की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

जून 22, 2026
in Uncategorized
A A
BJP State President Aditya Sahu attacks the Hemant government; demands a CBI probe into the JPSC-JSSC paper leak cases.

BJP State President Aditya Sahu attacks the Hemant government; demands a CBI probe into the JPSC-JSSC paper leak cases.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाहाड़पुर गांव स्थित संथाली जाहेर और हो जाहेरा आस्था स्थलों पर पूजा-अर्चना कर देश की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कदम आदिवासी समाज की सदियों पुरानी आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति गहरे सम्मान का प्रतीक है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
  • Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

Toggle
  • आदिवासी विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में काम
  • पीएम जनमन योजना और विकास कार्यों का जिक्र

आदित्य साहू ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धा व्यक्त की हो। इससे यह स्पष्ट संदेश जाता है कि केंद्र सरकार केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सांस्कृतिक विविधता और जनजातीय पहचान को भी समान महत्व दे रही है।

उन्होंने बताया कि संथाल और हो समुदायों के लिए जाहेर स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं हैं, बल्कि सामुदायिक जीवन, सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के भी प्रमुख आधार हैं। इन स्थलों से जनजातीय समाज की जीवनशैली और सामाजिक संरचना जुड़ी हुई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

आदिवासी विरासत को राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में काम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक ज्ञान और ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने लगा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने, आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संग्रहालय स्थापित करने और विभिन्न जनजातीय नायकों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करने जैसे कदमों का उल्लेख किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

Aditya Sahu ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु का देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनना करोड़ों आदिवासियों के लिए गर्व का विषय है। वहीं झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना भी आदिवासी नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पीएम जनमन योजना और विकास कार्यों का जिक्र

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के सशक्तिकरण के लिए पीएम जनमन योजना चला रही है। इसके अलावा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का विस्तार, आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी आधारभूत सुविधाओं पर बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आदिवासी आस्था स्थलों पर माथा टेकना इस बात का प्रतीक है कि आदिवासी समाज केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और सभ्यतागत विरासत के महत्वपूर्ण वाहक हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की विकास यात्रा में आदिवासी पहचान, संस्कृति और नेतृत्व को विशेष स्थान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख
Uncategorized

Share Market: NSE IPO बनेगा भारत का सबसे बड़ा? जानिए GMP, संभावित कीमत और लिस्टिंग की तारीख

सितम्बर 5, 2026
Ghatshila: Director of Nirman Services issues clarification.
Uncategorized

Ghatshila: मुख्यमंत्री सारथी योजना पर लगे आरोपों के बीच निर्माण सर्विसेस के निदेशक ने जारी किया स्पष्टीकरण

अगस्त 24, 2026
Uncategorized

अगस्त 21, 2026
Next Post
कोडरमा के बैंक में ईंट-पत्थर से हमला, चौकीदार गंभीर रुप से घायल

कोडरमा के बैंक में ईंट-पत्थर से हमला, चौकीदार गंभीर रुप से घायल

Jharkhand T20 League 2026: Kumar Karan's explosive 143 runs; Jamshedpur Steelers become the first team to reach the final.

Jharkhand T20 League 2026: कुमार करन के तूफानी 143 रन, जमशेदपुर स्टीलर्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress's nationwide agitation over the SIR and Election Commission issues; protests in Jharkhand on September 27–28.

SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, झारखंड में 27-28 सितंबर को प्रदर्शन

सितम्बर 24, 2026

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! 28-30 सितंबर तक हड़ताल, रविवार को भी खुलेंगे बैंक

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी

Rahul Gandhi ने 2023 के चुनाव आयुक्त कानून के दो प्रावधानों पर उठाए सवाल

Breaking News: 25 सितंबर को होने वाली झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक स्थगित

बेटी के निधन से गम में परिवार, सीएम हेमंत सोरेन ने दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra