Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रतिष्ठित जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में 23 जून 2026 को जेपीएल (JPL) फाइनल मैच के दौरान मची भगदड़ का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति, जेएससीए प्रबंधन और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि घोर लापरवाही और कुप्रबंधन का नतीजा है।
जब एंट्री फ्री थी, तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे?
दीपक प्रकाश ने आयोजनकर्ताओं पर कई गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब मैच के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया था और स्टेडियम में मुफ्त (फ्री) एंट्री रखी गई थी, तो भीड़ का अनुमान पहले से क्यों नहीं लगाया गया?
आखिर किसके इशारे पर स्टेडियम के सीमित प्रवेश द्वार खोले गए, जिससे गेट पर भारी दबाव बना? उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, बैरिकेडिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था न होना यह साबित करता है कि हजारों दर्शकों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया।
Read More- झारखंड में बंपर बहाली! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
हेमंत सरकार पर विफलता का आरोप, न्यायिक जांच की मांग
पूर्व सांसद ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को आकर्षित करने वाले इस बड़े इवेंट के लिए सरकार केवल तमाशबीन बनी रही और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी से भाग गई।
Read More- कोडरमा में महिला से डेढ़ लाख के सोने के चेन की छिनतई, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
दीपक प्रकाश ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले जेएससीए पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाए। उन्होंने भविष्य के लिए सख्त एसओपी (SOP), पास आधारित एंट्री और सभी गेटों को खोलने की वकालत की।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








