मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अस्पतालों को 24×7 तैयार रहने का दिया आदेश

जुलाई 20, 2026
in राजनीति Politics
A A
झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने सभी अस्पतालों को 24×7 तैयार रहने का दिया आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मानसून के दौरान फैलने वाली संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को तत्काल प्रभाव से हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य के किसी भी जिले में इलाज में लापरवाही, दवाओं की कमी, स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति अथवा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी जनता की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करे।

Table of Contents

Toggle
    • सरकारी स्वास्थ्य संस्थान 24×7 पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें
  • जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है
    • हम बदनामी से नहीं डरते, हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम मौसमी एवं संक्रामक बीमारियों का सबसे संवेदनशील समय होता है। इस दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, हैजा (कॉलेरा), डायरिया, तीव्र जठरांत्र संक्रमण (Acute Gastroenteritis), टाइफाइड, वायरल फीवर, लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टाइफस, जापानी इंसेफेलाइटिस (जहां लागू हो), सर्पदंश (Snake Bite) जैसी बीमारियों के मामले बढ़ जाते हैं। इसलिए सभी जिलों को पहले से पूरी तैयारी के साथ कार्य करना होगा ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

सरकारी स्वास्थ्य संस्थान 24×7 पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें

उन्होंने निर्देश दिया कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान 24×7 पूरी क्षमता के साथ संचालित रहें। प्रत्येक अस्पताल में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में मासूम बच्चे बुखार, डायरिया, निमोनिया, वायरल संक्रमण, मलेरिया तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचते हैं। इसलिए सभी अस्पताल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि बाल रोग वार्ड (Pediatric Ward), एसएनसीयू (SNCU), एनबीएसयू (NBSU) तथा आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहें।

बच्चों के उपचार के लिए आवश्यक सभी दवाइयां, ORS, जिंक, एंटीबायोटिक्स, एंटीपायरेटिक्स, नेबुलाइजेशन की दवाइयां, ऑक्सीजन, आवश्यक वैक्सीन एवं अन्य जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त भंडारण हर समय उपलब्ध रहे। यदि किसी अस्पताल में दवाइयों, उपकरणों, डॉक्टरों या अन्य संसाधनों की कोई कमी हो तो संबंधित सिविल सर्जन बिना देर किए मुझे तत्काल अवगत कराएं। सरकार हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे को समय पर बेहतर इलाज मिले और वह पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।

उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में निम्न आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त भंडारण हर हाल में उपलब्ध रहे—

  • – ORS एवं जिंक टैबलेट
  • – पैरासिटामोल
  • – आवश्यक एंटीबायोटिक्स
  • – एंटी-मलेरियल दवाएं
  • – डेंगू एवं मलेरिया जांच किट
  • – रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RDT) किट
  • – इंट्रावेनस फ्लूड (Normal Saline, Ringer Lactate, DNS)
  • – एंटी-स्नेक वेनम (ASV)
  • – जीवनरक्षक इंजेक्शन एवं आपातकालीन दवाएं
  • – ऑक्सीजन, आवश्यक उपकरण एवं सभी आवश्यक वैक्सीन

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा गंभीर मरीजों की विशेष निगरानी की जाए। यदि किसी अस्पताल में मरीज का समुचित उपचार संभव नहीं हो तो उसे बिना विलंब उच्च संस्थान में रेफर किया जाए तथा परिजनों को पूरी जानकारी देकर विश्वास में लिया जाए।

जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैंने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि बरसात के इस बीमारी वाले मौसम को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ संभालें। हमारा उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि हर मरीज को स्वस्थ करके सुरक्षित उसके घर भेजना है। समय पर जांच, त्वरित उपचार, बेहतर रेफरल व्यवस्था और मानवीय व्यवहार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में 108 एम्बुलेंस सेवा हर परिस्थिति में निर्बाध रूप से संचालित रहे। जब तक नई एजेंसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक सभी सिविल सर्जन सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं की सीधे निगरानी करेंगे ताकि किसी भी मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कोई परेशानी न हो।

मलेरिया प्रभावित जिलों में फॉगिंग, इनडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS), मच्छरदानी वितरण, लार्वा नियंत्रण, स्वच्छता अभियान तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम बड़े पैमाने पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सुरक्षित पेयजल, क्लोरीनेशन तथा स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

हम बदनामी से नहीं डरते, हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “हम बदनामी से नहीं डरते, हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ा है और यह विश्वास हमारे डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत का परिणाम है। मैं स्वयं प्रतिदिन सुबह सभी जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करता हूँ। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बरसात के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में हम हर बीमारी और हर चुनौती का मजबूती से मुकाबला करेंगे।”

उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करें। यदि किसी भी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा उत्पन्न करने, चिकित्सकों या स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दें। मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि बरसात के इस संवेदनशील मौसम में प्रत्येक नागरिक को समय पर जांच, गुणवत्तापूर्ण उपचार, पर्याप्त दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों तथा हर मरीज स्वस्थ होकर सुरक्षित अपने घर लौटे।

Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Related Posts

कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार
राजनीति Politics

कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं-कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

जुलाई 20, 2026
नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (Abhijeet Dipke during the ongoing protest at Jantar Mantar, New Delhi.)
देश National News

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर से अभिजीत दीपके हिरासत में? पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई

जुलाई 20, 2026
From the nameplate to 'trucks loaded with stones'... Viral video from CJP's 'Chalo Sansad' march raises questions.
Breaking News

नाम-पट्टी से लेकर ‘पत्थरों से भरी गाड़ियां’ तक… CJP के ‘चलो संसद’ मार्च में वायरल वीडियो ने बढ़ाए सवाल

जुलाई 20, 2026
Next Post
The 65th meeting of the Governing Body is being held today at RIMS Ranchi; decisions will be taken on 26 proposals, including a new radiotherapy machine for cancer patients.

RIMS में कल होगी गवर्निंग बॉडी की 65वीं बैठक, कैंसर मरीजों के लिए नई रेडियोथेरेपी मशीन समेत 26 प्रस्तावों पर होगा फैसला

नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (Abhijeet Dipke during the ongoing protest at Jantar Mantar, New Delhi.)

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर से अभिजीत दीपके हिरासत में? पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Share Market Update

Share Market में बड़ा खेल! बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, जानें किन शेयरों ने मचाई धूम

जुलाई 21, 2026

आज का राशिफल 21 जुलाई 2026: इन राशि वालो को रहना होगा सावधान नहीं तो टूट जाएगा घर! जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

Jharkhand Weather Update: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश और ठनके की चेतावनी

Hemant Soren का बड़ा निर्देश: एक महीने में तैयार होगा झारखंड के वनों का डिजिटल रिकॉर्ड

रांची जगन्नाथ मंदिर  की वास्तुकला का अनोखा रहस्य – पहाड़ी पर बसा वो मंदिर जो पुरी की याद दिलाता है

Sonam Wangchuk का अनशन 23वें दिन भी जारी, युवाओं पर कार्रवाई से आहत होकर भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra