शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

JSSC भर्ती में बड़ा खेल? 2022 की केस डायरी में था नाम, अब जाकर हुई गिरफ्तारी

JSSC Diploma भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने अरुण कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में 2022 में ही उसकी भूमिका से जुड़ी जानकारी सामने आने और रांची-हजारीबाग के कोचिंग सेंटरों की जांच का खुलासा हुआ है।

अगस्त 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News, बिहार Bihar News
A A
Major foul play in JSSC recruitment? Name appeared in 2022 case diary; arrest made only now.

Major foul play in JSSC recruitment? Name appeared in 2022 case diary; arrest made only now.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की डिप्लोमा स्तरीय भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी को गिरफ्तार आरोपी अरुण कुमार से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अरुण को सीआईडी ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में उसकी बिहार की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि और झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के बीच कड़ी सामने आने की बात कही जा रही है।
जांच के अनुसार, अरुण कुमार बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े करीब 14.3 करोड़ रुपये के गबन मामले में जेल जा चुका था। आरोप है कि जेल में रहने के दौरान ही उसकी पहचान पटना हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर रहे अभिषेक समेत कुछ अन्य लोगों से हुई। इसी संपर्क के जरिए झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित तौर पर गड़बड़ी कर पैसे वसूलने की योजना तैयार होने की जानकारी जांच में सामने आई है।

Table of Contents

Toggle
  • जेल से निकली झारखंड भर्ती घोटाले की कथित पटकथा
  • 2022 में ही केस डायरी में दर्ज थी जानकारी
  • रांची और हजारीबाग के कोचिंग सेंटर जांच के घेरे में
  • अभय तिवारी समेत कई आरोपियों से पूछताछ
  • JSSC Diploma भर्ती परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल

जेल से निकली झारखंड भर्ती घोटाले की कथित पटकथा

सीआईडी की जांच में सामने आया है कि बिहार सिपाही भर्ती से जुड़े मामले में जेल जाने के बाद अरुण कुमार ने कथित तौर पर एक नया नेटवर्क तैयार किया। जमानत की कानूनी प्रक्रिया के दौरान पटना में उसकी मुलाकात अभिषेक से हुई। पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है।
जांच एजेंसी के अनुसार, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े काम हासिल करने के बाद कथित तौर पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और अदालत में साक्ष्य पेश होने के बाद ही होगी।

📌 यह भी पढ़ें:
  • संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आदित्य साहू बोले- संविधान बचाने का ढोंग कर रही कांग्रेस
  • मुंह से लिखकर मैट्रिक में फैजानुल्लाह ने हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला
  • सिल्ली में आजसू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, सुदेश महतो बोले- संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं का संघर्ष और जनसेवा
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

2022 में ही केस डायरी में दर्ज थी जानकारी

इस मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि सितंबर 2022 में हुई पूछताछ के दौरान ही अरुण कुमार की बिहार वाली पृष्ठभूमि, उसकी जमानत और झारखंड में मिले काम से जुड़ी जानकारी पुलिस के सामने आ गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अभिषेक ने पूछताछ के दौरान अरुण के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। यह जानकारी केस डायरी में दर्ज होने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद अरुण की गिरफ्तारी उस समय नहीं हो सकी। अब करीब चार साल बाद सीआईडी ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
अरुण की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी के सामने 2022 में दर्ज किए गए पुराने तथ्यों की भी दोबारा समीक्षा हो रही है। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि जब आरोपी से जुड़ी अहम जानकारी पहले ही जांच के दौरान सामने आ गई थी, तो उसकी गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

रांची और हजारीबाग के कोचिंग सेंटर जांच के घेरे में

JPSC और अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान सीआईडी ने रांची और हजारीबाग के दो कोचिंग संस्थानों की भी जांच की है।
रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला और इसके निदेशक संजीत कुमार के रातू रोड स्थित आवास पर जांच की गई। इसके अलावा हजारीबाग स्थित मेघा कोचिंग सेंटर में भी सीआईडी ने छानबीन की। जांच के दौरान दोनों स्थानों से दस्तावेज जब्त किए जाने की जानकारी है।
सीआईडी को पूछताछ के दौरान इन कोचिंग संस्थानों की भूमिका को लेकर कुछ संदिग्ध तथ्य मिलने की बात सामने आई है। इसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

अभय तिवारी समेत कई आरोपियों से पूछताछ

सीआईडी इस पूरे मामले में अभय तिवारी, उसके भाई और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। उत्तर प्रदेश के आरोपी मो. एबाद से भी पूछताछ की गई है।
जांच के दौरान मो. एबाद ने परीक्षा के उप नियंत्रक समेत कुछ अन्य लोगों पर OMR शीट में कथित गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा सीआईडी ने परीक्षा में सफल रहे करीब 18 अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है।
अब जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया, प्रश्नपत्र, OMR शीट, कोचिंग संस्थानों और आरोपियों के बीच संभावित संपर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

JSSC Diploma भर्ती परीक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अरुण कुमार की गिरफ्तारी और 2022 में सामने आई जानकारी ने JSSC की डिप्लोमा स्तरीय भर्ती परीक्षा से जुड़े पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। सीआईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित सिंडिकेट का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस स्तर तक हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

रांची के निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में CRF के बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं
रांची Ranchi

रांची में बाल अधिकारों पर जागरूकता अभियान, CRF ने बच्चों को दिलाई बाल विवाह रोकने की शपथ

नवम्बर 27, 2026
BJP attacks Congress on 'Constitution Pride Day'; Aditya Sahu says Congress is merely pretending to 'save the Constitution'.
झारखंड Jharkhand News

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आदित्य साहू बोले- संविधान बचाने का ढोंग कर रही कांग्रेस

नवम्बर 26, 2026
Faizanullah secured 93.8% marks in his matriculation exams by writing with his mouth; Chief Minister Hemant Soren encouraged him.
झारखंड Jharkhand News

मुंह से लिखकर मैट्रिक में फैजानुल्लाह ने हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

नवम्बर 26, 2026
Next Post
Big Breaking: Crucial hearing held in the Jharkhand High Court regarding the appointment of ACF and FRO officers.

Big Breaking : झारखंड हाईकोर्ट में ACF और FRO नियुक्ति मामले पर हुई अहम सुनवाई, सरकार को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का दिया गया आदेश

CUJ में सतर्कता मामलों पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू

CUJ में सतर्कता मामलों पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू

रांची के निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल में CRF के बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं

रांची में बाल अधिकारों पर जागरूकता अभियान, CRF ने बच्चों को दिलाई बाल विवाह रोकने की शपथ

नवम्बर 27, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के बीच एशियाई बाजारों में तेजी, निवेशकों की नजर IT स्टॉक्स पर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 2 दिन में और बढ़ेगी ठिठुरन-रांची में 11 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

राशिफल 27 नवंबर 2026: इन राशि वालों की होगी बड़ी डील! इनको हो सकता है नुकसान-जाने कैसा रहेगा राशिफल

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आदित्य साहू बोले- संविधान बचाने का ढोंग कर रही कांग्रेस

मुंह से लिखकर मैट्रिक में फैजानुल्लाह ने हासिल किए 93.8% अंक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts