Desk : बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। 74 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। सतीश शाह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Read More-खगड़िया रैली रद्द होने पर भड़के तेजस्वी कहा-लोकतंत्र पर हमला
‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘इंद्रवदन साराभाई’ के किरदार से हुए लोकप्रिय
बताते चलें कि सतीश शाह ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने टीवी के सुपरहिट शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘इंद्रवदन साराभाई’ के किरदार से अपार लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूं ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘फना’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में उनकी दमदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था।
Read More-Breaking News : टीम इंडिया ने चखा पहली जीत का स्वाद, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित का शतक
‘भगवान परशुराम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत
बता दें कि सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की और बाद में पुणे के FTII से अभिनय सीखा। उन्होंने 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
सतीश शाह न केवल फिल्मों में बल्कि टीवी की दुनिया में भी बेमिसाल रहे। ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने हर एपिसोड में नया किरदार निभाकर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया था।
Read More-पत्नी ने साथ छोड़ा तो सास को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार













