Dhanbad: अगर आप पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में जा रहे हैं, तो रहें सावधान! चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला मंगलवार को धनबाद के हीरापुर स्थित तेलीपाड़ा हनुमान मंदिर का है, जहाँ यज्ञ अनुष्ठान के दौरान एक महिला चेन स्नैचर रंगे हाथ पकड़ी गई।
घटना उस समय की है जब यज्ञ में शामिल महिलाएं मंदिर परिसर में फेरा ले रही थीं। इसी दौरान चेन स्नैचर महिला ने एक श्रद्धालु महिला के गले की चेन को अपने दांत से काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि पीड़िता को इसकी भनक लग गई और उसने शोर मचा दिया। मौके पर मौजूद दो अन्य महिलाओं ने चेन स्नैचर को भागते हुए देख लिया और उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
चेन चोरी करने की कोशिश कर रही महिला को पकड़ने के बाद स्थानीय महिलाओं ने जमकर उसकी पिटाई की और फिर उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। साथ ही, पीड़िता और घटना की गवाह महिला को भी बयान देने के लिए थाने बुलाया गया।
चेन स्नैचिंग से बचने के लिए पुलिस की सलाह:
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गहनों को ढककर रखें।
- संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखें।
- किसी भी घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दें।
धनबाद में बढ़ते चेन स्नैचिंग के मामले एक बड़ी चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









