Dhanbad: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चाली बंगला के पास सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने भारत पेट्रोलियम बीबीडी फ्यूल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पल्सर बाइक से आए बदमाश, 3 राउंड फायरिंग कर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे और ऑफिस के पास दो राउंड गोली चलाई। इसके बाद तीसरी गोली हवा में दागी और सभी आरोपी बरवाअड्डा की ओर भाग निकले। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
कर्मचारी बाल-बाल बचे, मौके से बरामद हुए खोखे
पंप मैनेजर ने बताया कि गोली सीधे मुख्य दरवाजे पर दागी गई, लेकिन समय रहते कर्मचारी पीछे हट गए जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है।
जांच में जुटी पुलिस, इलाके में नाकेबंदी
फायरिंग की खबर मिलते ही राजगंज पुलिस, बाघमारा डीएसपी और ग्रामीण एसपी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
लोगों में खौफ का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों और पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








