Jharkhand: Dhanbad जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार रात सनसनी फैल गई। देवियाना गेट स्थित एनएच-19 पर मां उमा शक्ति फिलिंग पॉइंट के पास पेट्रोल पंप मालिक के बेटे सौरभ सिंह को गोली लग गई। सौरभ, पेट्रोल पंप संचालक और पत्थर कारोबारी पारस सिंह के पुत्र हैं। गोली लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और पंप पर मौजूद कर्मचारी व परिजन दहशत में आ गए।
घायल अवस्था में सौरभ सिंह को तुरंत धनबाद के असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
Read More: झारखंड में एक बार फिर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 307 करोड़ गबन मामले में….
घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मानिक बाखला मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक सुनसान इलाके की तलाशी ली, जहां से कई अहम सुराग बरामद हुए हैं।
जांच में मिले चौंकाने वाले सबूत
पुलिस को घटनास्थल से बियर की खाली बोतलें, चिप्स के पैकेट, एक गोली का खोखा और खून के निशान मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि यह घटना खाने-पीने के दौरान हुई फायरिंग का नतीजा हो सकती है।
लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली?
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घायल सौरभ सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि गोली उसी हथियार से चली या किसी अन्य व्यक्ति ने फायरिंग की। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।
CCTV फुटेज जब्त, FIR दर्ज
पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर लिए हैं ताकि घटना की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके। निरसा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान होते ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








