Sunday, March 8, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड में पहली बार क्षत्रिय समाज का महाजुटान, रांची में क्षत्रिय गौरव महारैली 22 फरवरी को

October 24, 2025
in झारखंड, रांची
A A
झारखंड में पहली बार क्षत्रिय समाज का महाजुटान, रांची में क्षत्रिय गौरव महारैली 22 फरवरी को

झारखंड में पहली बार क्षत्रिय समाज का महाजुटान, रांची में क्षत्रिय गौरव महारैली 22 फरवरी को

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi :  झारखंड में पहली बार 22 फरवरी 2026 को राजधानी रांची में क्षत्रिय समाज का महाजुटान होगा। महारैली में 50 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। महारैली हरमू मैदान में होगी। यह जानकारी क्षत्रिय गौरव यात्रा झारखंड के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में पिछले करीब 3 महीने से क्षत्रिय गौरव यात्रा चल रही है। इस यात्रा के दौरान प्रखंड और जिलों का दौरा समाज के लोग कर रहे हैं। महारैली के पहले तक सभी प्रखंडों और गांवों का दौरा किया जाएगा। झारखंड में पहली बार क्षत्रिय समाज की ओर से इतनी बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। रैली के दिन ही क्षत्रिय गौरव यात्रा का समापन भी होगा। महारैली की तैयारी पूरे झारखंड में शुरू हो गई है। रैली को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है। सभी लोग अपने-अपने इलाके में लगे हुए हैं।

समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है उद्देश्य

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय गौरव यात्रा का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाना है। उनकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को लेकर क्या काम किया जा सकता है। यह कैसे हो सकता है इन सब मुद्दों पर चर्चा हो रही है। समाज के लोग खुद अपनी राय दे रहे हैं। हमारा उद्देश्य राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक है। उन्होंने कहा की झारखंड के सभी जिलों में क्षत्रिय समाज के विभिन्न नामों से अलग-अलग संगठन चल रहे हैं। हमारा उद्देश्य सभी संगठनों को एक साथ लाना। इस काम में बहुत हद तक सफलता मिल गई है। सभी लोग एक मंच पर आ रहे हैं और सबकी इच्छा है कि समाज एकजुट हो। उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों में अलग-अलग जातियों में रहने वाले भी क्षत्रिय हैं। उन्होंने संथाल परगना इलाके के घटवार जाति का उल्लेख करते हुए कहा कि ये लोग भी क्षत्रिय हैं। इनका इतिहास भी गौरवशाली है। ऐसे लोग झारखंड के कई जिलों में बिखरे हुए हैं, इन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सिंह ने कहा महारैली की सफलता को लेकर झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैठक हो रही है। जिले के लोग गांवों में जा रहे हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं। रैली में समाज के सभी लोग अपने परिवार के साथ आएंगे। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी होगी। रैली ऐतिहासिक होगी। जिसकी आवाज दूर तक जाएगी।

Related Post

Jharkhand weather update: Rain and storm alert on March 8, know the condition of your district

Jharkhand weather update: 8 मार्च को बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

March 8, 2026
CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

March 7, 2026
Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

March 7, 2026
Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

March 7, 2026

रैली में यूपी के नेता राजा भैया और बिहार के सांसद राजीव प्रताप रूडी के आने की संभावना

वह खुद कई जिलों का अब तक दौरा कर चुके हैं। रैली के बाद समाज की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा और निदान का प्रयास किया जाएगा। रैली में उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता राजा भैया और बिहार के सांसद राजीव प्रताप रूडी के आने की संभावना है। इन लोगों से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले समाज के सभी लोग अपने खर्चे से और अपने साधन से आएंगे। खाने पीने की व्यवस्था भी खुद करेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, जमशेदपुर से चंद्रगुप्त सिंह, शंभू सिंह, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, लाल प्रेमप्रकाश नाथ शाहदेव, अजय नाथ शाहदेव, अभिषेक सिंह मनोज सिंह, सुबोध सिंह, सुधीर सिंह, राजू सिंह रवि सिंह सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पत्रकार वार्ता के पूर्व क्षत्रिय गौरव एकता मंच की बैठक बैठक प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महारैली की तिथि और स्थान तय की गई। इसी बैठक में 22 फरवरी को रांची में महारैली करने का फैसला लिया गया। बैठक में झारखंड के लगभग सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Related Posts

Jharkhand weather update: Rain and storm alert on March 8, know the condition of your district
झारखंड

Jharkhand weather update: 8 मार्च को बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

March 8, 2026
CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात
झारखंड

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

March 7, 2026
Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी
झारखंड

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

March 7, 2026
Next Post
4 अक्टूबर 2025 का राशिफल

25 अक्टूबर का राशिफल: जानें किस राशि के लिए दिन होगा अच्छा, किसे करना होगा मुसीबतों का सामना!

Chhath Mahaparva 2025: The four-day holy festival of sun worship and faith begins today

छठ महापर्व 2025: सूर्य उपासना और आस्था का चार दिवसीय पावन उत्सव आज से शुरू

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal, 8 March 2026 Horoscope for Sunday, 8 March 2026 - These zodiac signs will be lucky!

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: रविवार का भविष्यफल – इन राशियों की खुलेगी किस्मत!

March 8, 2026

Jharkhand weather update: 8 मार्च को बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

CM Hemant Soren से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति ने की मुलाकात

Jharkhand News: पाकुड़ में खेत से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Dhanbad News: वासेपुर गोलीकांड पर इकबाल खान गैंगस्टर प्रिंस खान को दे डाली खुली चुनौती

Jharkhand News: मेहनतकशों की जेब पर डाका! बिना बताए बिजली कामगारों के वेतन से कटे हजारों रुपये

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra