गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

छठ महापर्व 2025: सूर्य उपासना और आस्था का चार दिवसीय पावन उत्सव आज से शुरू

अक्टूबर 25, 2025
in धर्म-अध्याय, लाइफस्टाइल Lifestyle
A A
Chhath Mahaparva 2025: The four-day holy festival of sun worship and faith begins today
Share on FacebookShare on Twitter

Religion News: सूर्य देव और छठी मईया की उपासना का पावन पर्व छठ महापर्व आज, यानी 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरु हो गया है. यह चार दिवसीय पर्व 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा. छठ पूजा मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा संतान की लंबी उम्र, परिवार की समृद्धि और सुख-शांति के लिए की जाती है.

Table of Contents

Toggle
  • पहला दिन – नहाय-खाय (25 अक्टूबर)
  • दूसरा दिन – खरना व्रत (26 अक्टूबर)
  • तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर)
  • चौथा दिन – उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर)

शास्त्रों की माने तो, कार्तिक मास में जब सूर्य अपनी नीच राशि में होते हैं, तब उनकी विशेष पूजा का विधान है. वहीं छठी मैया को संतान और परिवार की रक्षा करने वाली देवी का रुप माना जाता है.

पहला दिन – नहाय-खाय (25 अक्टूबर)

छठ पूजा की शुरुआत आज “नहाय-खाय” की विधि से होगी. इस दिन व्रती सूर्योदय के समय गंगा, नदी, तालाब या किसी पवित्र जलाशय में स्नान करते हैं. स्नान के बाद घर, रसोई और पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई की जाती है, क्योंकि छठी मैया स्वच्छता और पवित्रता की प्रतीक मानी जाती हैं.

Read more- CTET 2025 Exam Date Out: CBSE ने जारी किया नोटिस, इस दिन होगी परीक्षा
इस दिन व्रती केवल एक बार सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं, जिसे “नहाय-खाय का प्रसाद” कहा जाता है. यह भोजन आमतौर पर कद्दू की सब्जी, चने की दाल और सादा चावल का होता है, जिसे मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी या गोबर के उपले से बनाया जाता है. इसी दिन से व्रती छठ व्रत का संकल्प लेते हैं.

दूसरा दिन – खरना व्रत (26 अक्टूबर)

छठ पूजा का दूसरा दिन “खरना” या “लोहंडा” के नाम से जाना जाता है. इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं. शाम के समय पूजा के बाद छठी मैया को गुड़-चावल की खीर, रोटी और फल का प्रसाद अर्पित किया जाता है. इसके बाद व्रती प्रसाद ग्रहण करते हैं.

तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य (27 अक्टूबर)

तीसरे दिन “संध्या अर्घ्य” की पूजा का विशेष महत्व है. व्रती और श्रद्धालु शाम के समय घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इस दिन नदी किनारे दीपदान और लोकगीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठता है.

Read more- झारखंड में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व सचिवों को एसीबी का नोटिस

चौथा दिन – उषा अर्घ्य (28 अक्टूबर)

छठ महापर्व का अंतिम और सबसे पवित्र दिन “उषा अर्घ्य” या “भोर का अर्घ्य” होता है. व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करते हैं. इसके साथ ही परिवार और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की जाती है.

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 23 July 2026
धर्म-अध्याय

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

जुलाई 23, 2026
Today’s Horoscope 22 July 2026
धर्म-अध्याय

Horoscope 22 July 2026: आज इन लोगों की बदलने वाली है किस्मत, कहीं इनमें आपकी राशि तो नहीं?

जुलाई 22, 2026
Intermittent Fasting
लाइफस्टाइल Lifestyle

हर कोई कर रहा है Intermittent Fasting… लेकिन क्या आप जानते हैं इसके खतरनाक नुकसान?

जुलाई 21, 2026
Next Post
आठ लेन फिर बनी हादसों की सड़क — नावाडीह में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत; अस्पताल में हंगामा

आठ लेन फिर बनी हादसों की सड़क — नावाडीह में दो बाइक की टक्कर, एक की मौत; अस्पताल में हंगामा

झारखंड में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व सचिवों को एसीबी का नोटिस

झारखंड में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व सचिवों को एसीबी का नोटिस

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra