Giridih: गावां में अवैध माइका कारोबार के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात माइका लदा एक वाहन जब्त किया। पटना-डोरंडा पथ पर कन्हैया मोड़ के पास की गई इस कार्रवाई में वाहन पर लदे करीब तीन से चार टन माइका को जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
गावां वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया। टीम में प्रभारी फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद के अलावा जिलाजीत, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे।
Read More- दिल्ली के स्कूल में कोडरमा की छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
माइका कहां से आया, जांच में जुटा वन विभाग
जब्त माइका के स्रोत और उसके परिवहन से जुड़े पहलुओं की वन विभाग छानबीन कर रहा है। वाहन से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अनुसार, जांच के बाद मामले में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read More- दो बच्चों की मां 13 साल छोटे युवक के प्यार मेें पागल-पति ने खुद करा दी शादी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









