Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आयोजन बुधवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत ‘तीन कर्म’ की रस्म पूरी की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री Shibu Soren की पारंपरिक ‘तीन कर्म’ रस्म नेमरा स्थित पैतृक आवास में सम्पन्न, Hemant Soren और परिजनों ने निभाई परंपरा || @JmmJharkhand @JMMKalpanaSoren @HemantSorenJMM @SitaSorenMLA @JharkhandCMO @BJP4Jharkhand pic.twitter.com/TlBNvHRPVP
— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) August 7, 2025
इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ पूरे विधि-विधान से परंपराओं का पालन करते हुए दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। इस श्राद्ध कर्म में संथाल परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना, पिंडदान और भोज आयोजन किया गया।
तीन कर्म झारखंड के आदिवासी समुदायों की एक महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा मानी जाती है, जो किसी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की जाती है। इस दौरान परिवारजन व समुदाय के लोग एकत्र होते हैं और संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत नेता की स्मृतियों को साझा किया और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
गौरतलब है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ नेमरा गांव में किया गया था।














