Wednesday, March 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

आंदोलनकारी से जननेता तक – रामदास सोरेन की राजनीति ने झारखंड को नई राह दिखाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए रामदास सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे।

August 16, 2025
in झारखंड
A A
From agitator to mass leader – Ramdas Soren's politics showed a new path to Jharkhand

From agitator to mass leader – Ramdas Soren's politics showed a new path to Jharkhand

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कद्दावर नेता और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए रामदास सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 62 वर्षीय रामदास सोरेन ने 15 अगस्त 2025 को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वतंत्रता दिवस के दिन आई उनकी मौत की खबर ने पूरे झारखंड की राजनीति को झकझोर दिया।

ग्राम प्रधान से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम प्रधान के रूप में करने वाले रामदास सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। शिबू सोरेन, चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा जैसे नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन किया। उनकी सक्रियता इतनी थी कि अलग राज्य आंदोलन के दौरान उनके नाम पर बॉडी वारंट तक जारी हुआ था।

2005 में बगावत और निर्दलीय चुनाव

रामदास सोरेन का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। साल 2005 में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के कारण जब घाटशिला सीट कांग्रेस के खाते में गई तो उन्होंने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ा। 35 हजार से अधिक वोट पाकर उन्होंने सबको चौंका दिया।

Related Post

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Newly elected mayors and chairpersons met Chief Minister Hemant Soren and discussed development.

मुख्यमंत्री Hemant Soren से नवनिर्वाचित मेयर और अध्यक्षों की मुलाकात, विकास पर हुई चर्चा

March 2, 2026

तीन बार विधायक, दो बार मंत्री

  • 2009: पहली बार झामुमो टिकट पर विधायक बने।
  • 2014: भाजपा के लक्ष्मण टुडू से हार गए, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय रहे।
  • 2019: भाजपा से घाटशिला सीट छीन ली।
  • 2024: तीसरी बार भारी मतों से विधायक चुने गए।

अगस्त 2024 में उन्हें जल संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बीमारी और निधन

2 अगस्त 2025 को जमशेदपुर स्थित आवास पर वे बाथरूम में गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगी। ब्लड क्लॉट बनने के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया। लंबा इलाज चला लेकिन 15 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।

जननेता की पहचान और परिवार

रामदास सोरेन को घाटशिला का जननेता कहा जाता था। वे हमेशा सादगी और संघर्ष की मिसाल बने रहे। उनके परिवार में पत्नी सूरजमनी सोरेन, तीन बेटे – सोमेन, रबिन और रूपेश तथा एक बेटी रेणुका हैं।

उनके निधन से घाटशिला समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में गहरा शोक है। झामुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि “रामदास सोरेन सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक आंदोलनकारी और समाजसेवी भी थे।”

 

 

Related Posts

Jharkhand weather update: Temperature may break records on March 3, know the condition of your city
झारखंड

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

March 3, 2026
Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात
झारखंड

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

March 2, 2026
Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा
झारखंड

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

March 2, 2026
Next Post
Five excellent schools of Dhanbad honored on Independence Day 2025, know who got the award

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर धनबाद के पाँच उत्कृष्ट विद्यालय सम्मानित, जानिए किसे मिला अवार्ड

Union Defence Minister Rajnath Singh, Baba Ramdev and many prominent leaders attended the Sanskar Bhoj of Dishom Guru Shibu Soren

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बाबा रामदेव और कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: जानें होली के दिन अपने राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 March 2026: जानें होली के दिन अपने राशि का हाल

March 4, 2026

Jharkhand weather update: 3 मार्च को रिकॉर्ड तोड़ सकता है तापमान, जानें आपके शहर का हाल

Aaj Ka Rashifal 03 March 2026: चंद्र ग्रहण का साया, किन राशियों को रहना होगा सावधान और किसे मिलेगा धन लाभ?

Jharkhand News: हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान-झारखंड में 23 आजीवन कारावास के कैदियों की होगी रिहाई

Jharkhand News: मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान-नारायणपुर को जल्द मिलेगी हाई-टेक हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात

Jharkhand News: गोड्डा में दिनदहाड़े बैंक में धावा, फायरिंग से दहला महगामा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra