Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। वे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री व उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी शिबू सोरेन से कई बार मुलाकात हुई थी। उनकी सहजता, सरलता और विशाल व्यक्तित्व हमेशा उन्हें प्रभावित करता था। वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए अभिभावक के रूप में जाने जाते थे।

अन्य नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
संस्कार भोज में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, सांसद पप्पू यादव, योग गुरु बाबा रामदेव और पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. आनंद भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए और हेमन्त सोरेन व उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।


विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








