शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

घाटशिला उपचुनाव में सीएम VS पूर्व सीएम की जंग! BJP ने झोंकी पूरी ताकत

झारखंड में इस वक्त सबसे चर्चित मुकाबला घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का बन गया है। चुनावी रणभेरी तो पहले ही बज चुकी थी,

अक्टूबर 15, 2025
in Breaking News, झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
घाटशिला उपचुनाव में सीएम VS पूर्व सीएम की जंग! BJP ने झोंकी पूरी ताकत

Ghatsila by-election pits the Chief Minister against the former Chief Minister!

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड में इस वक्त सबसे चर्चित मुकाबला घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का बन गया है। चुनावी रणभेरी तो पहले ही बज चुकी थी, लेकिन आज मैदान पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है, तो दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन पर दांव खेला है। देखा जाए तो दोनों ही दल इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ चुके हैं। जहां झामुमो इस सीट को अपनी परंपरागत सीट  के रूप में देख रही है, तो वहीं भाजपा अपनी 2024 की मिली हार का बदला इस उपचुनाव में चुकता करना चाहती है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • 25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार
  • रांची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • लोजपा विधायक पुत्र अपहरण कांड पर कांग्रेस का हमला, भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच की मांग

Toggle
  • भाजपा ने तैयार की स्टार प्रचारकों की लंबी फौज
  • 2024 में मिली हार की भरपाई का मौका
  • चंपाई सोरेन के लिए भी अग्निपरीक्षा
  • सियासत का केंद्र बना घाटशिला

Read more:  बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, अवैध खनन में 8 मजदूरों की मौत पर हमला

भाजपा ने तैयार की स्टार प्रचारकों की लंबी फौज

घाटशिला उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तर के दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। सूची में सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है। तो छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और ओडिसा के सीएम मोहन चरण माझी को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही झारखंड के कई बड़े नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें से कई पूर्व में झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। इन सूची में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम रघुवर दास, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसे नाम को घाटशिला की सियासत को गरमाने वाले हैं। देखा जाए तो भाजपा के द्वारा जारी नामों से यह स्पष्ठ है कि भाजपा इस उपचुनाव को केवल एक विधानसभा सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि कोल्हान की प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देख रही है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Read more: Breaking: झारखंड मुक्ति मोर्चा की अहम बैठक शुरू, घाटशिला उपचुनाव पर होगा मंथन

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

2024 में मिली हार की भरपाई का मौका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा 2024 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। खासकर कोल्हान क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहाँ पूर्वी सिंहभूम जिले में भाजपा केवल एक सीट ही बचा सकी थी। अब घाटशिला उपचुनाव को पार्टी उस हार की भरपाई और भविष्य के विधानसभा चुनाव 2029 के लिए भूमि तैयार करने के रूप में देख रही है। यही कारण है कि पार्टी ने संगठन से लेकर रणनीति तक, हर स्तर पर अपनी ताकत झोंक दी है।

Read more: पाकुड़ को झारखंड से अलग करने की साजिश! फर्जी आधार कार्ड का चल रहा गोरखधंधा-बाबूलाल मरांडी

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

चंपाई सोरेन के लिए भी अग्निपरीक्षा

देखा जाए तो इस उपचुनाव को लेकर भाजपा के अंदर भी एक अलग तरह का समीकरण देखने को मिल रहा है। दरअसल, यह चुनाव केवल भाजपा बनाम झामुमो नहीं है बल्कि इसे चंपाई सोरेन बनाम हेमंत सोरेन की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले चंपाई सोरेन झामुमो छोड़कर जिस प्रकार भाजपा में शामिल हुए थे। उस वक्त पार्टी ने उनका भव्य स्वागत किया था। लेकिन चुनाव परिणाम आने पर भाजपा को झटका लगा। नतिजा यह हुआ था कि चंपाई सोरेन अपनी सीट तो बचा पाए, पर उनके बेटे बाबूलाल सोरेन घाटशिला से 22 हजार से अधिक वोटों से हार गए। ऐसे में यह उपचुनाव न केवल भाजपा की साख के लिए अहम है, बल्कि चंपाई सोरेन के राजनीतिक भविष्य के लिए भी निर्णायक साबित हो सकता है। अगर देखा जाए तो यह उपचुनाव चंपाई के लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे चंपाई सोरेन की पार्टी में स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। तो वहीं पार्टी में लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष के नए चेहरे की तलाश है। ऐसे में अगर घाटशिला से भाजपा को सफलता मिलती है, तो चंपाई सोरेन को संगठन में नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण पदभार मिल सकता है। इसलिए, इस सीट की जीत न केवल बाबूलाल या भाजपा की जीत होगी, बल्कि यह चंपाई सोरेन के राजनीतिक पुनरुत्थान की अलग कहानी भी गढ़ सकती है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

Read more: नेतरहाट में पर्यटन विकास की बड़ी पहल शुरू! सड़क, पार्क और डिजिटल प्रमोशन पर जोर

सियासत का केंद्र बना घाटशिला

अगर घाटशिला विधानसभा के उपचुनाव पर नजर डाला जाए तो यह झारखंड की राजनीति का केंद्र बन गया है। भाजपा और झामुमो दोनों ही दल इस सीट को किसी भी कीमत पर हाथ से जाने नहीं देना चाहते। एक ओर जहां भाजपा संगठन, संसाधन और स्टार प्रचारकों के दम पर जीत की रणनीति बना रही है, वहीं झामुमो अपने परंपरागत समर्थन और हेमंत सोरेन की लोकप्रियता पर भरोसा कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2024 की हार की कसक लिए भाजपा क्या इस बार अपनी खोई जमीन वापस पा सकेगी, या झामुमो अपने गढ़ को बचाने में सफल होगी।

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation
रांची Ranchi

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026
Jharkhand: Maoist couple, carrying reward of ₹25 lakh, surrendered in Kolkata
Breaking News

25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

सितम्बर 10, 2026
रांची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
राजनीति Politics

रांची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सितम्बर 10, 2026
Next Post
हमास का कत्लेआम: गाजा में इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में 8 लोग मारे, वीडियो वायरल

हमास का कत्लेआम: गाजा में इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में 8 लोग मारे, वीडियो वायरल

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा धर्मांतरण का खेल है-प्रतुल शाहदेव का बड़ा आरोप

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा धर्मांतरण का खेल है-प्रतुल शाहदेव का बड़ा आरोप

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

ranchi woman 2 year police station case marriage promise sexual exploitation

2 साल से महिला थाना के चक्कर लगा रही युवती, फिर भी नहीं मिला इंसाफ! जानिए क्या है पूरा मामला

सितम्बर 10, 2026

25 लाख के इनामी माओवादी दंपति का सरेंडर, सुनील महतो हत्याकांड के आरोपी ने पत्नी संग डाला हथियार

रांची में CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट-2026 का आयोजन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

लोजपा विधायक पुत्र अपहरण कांड पर कांग्रेस का हमला, भाजपा नेताओं की भूमिका की जांच की मांग

सितंबर में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे Bank, हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, भारतनेट फेज-III का समझौता

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra