झारखंड मौसम: झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहत भरी खबर आई है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को काले बादलों ने दस्तक दे दी है। आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की गर्जना के साथ शुरू हुई हल्की बारिश ने तपती धरती को थोड़ी ठंडक पहुंचाई है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2-3 दिनों तक गर्जन के साथ बारिश की अनुमान है।
झारखंड मौसम: अगले 5 दिन गिरेगा पारा
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, बुधवार से गर्मी का सितम कम होने लगेगा। अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। 29 और 30 अप्रैल को रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और वज्रपात (बिजली गिरने) की आशंका है।
Read More- Ranchi Breaking : गीतांजलि मैरेज हॉल के पास युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
झारखंड मौसम: ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
सबसे बड़ी चेतावनी 30 अप्रैल के लिए है। रांची, हजारीबाग, देवघर और धनबाद समेत कई जिलों में आंधी के साथ ओलावृष्टि (Stone Rain) की संभावना जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ‘येलो’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो मौसम का मिजाज जरूर देख लें, क्योंकि अगले छह दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में इंद्रदेव मेहरबान रहने वाले हैं।
Read More- Ranchi Breaking: कब्र ने खोले मौत के राज! डोरंडा में महिला की हत्या, बेटी समेत तीन गिफ्तार

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









