Ranchi Breaking : राजधानी रांची के चिरौंदी में गीतांजलि मैरेज हॉल के पास एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। फिलहाल मृत युवक के बारे को कोई जानकारी नहीं है।
Read More- Jharkhand News: गिरिडीह गोलगप्पा हादसे पर मंत्री इरफान अंसारी सख्त, दिये उच्चस्तरीय जांच के आदेश
Ranchi Breaking : पाइपलाइन बिछाने के दौरान घटी घटना
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे पर उतरा था। इसी दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Ranchi Breaking : मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। स्थानीय ग्रामीण बड़े आला अधिकारी को बुलाने की जिद पर अड़ गए हैं। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।
Read More- Bokaro News: बोकारो में खौफनाक वारदात, कुल्हाड़ी से काटकर महिला की हत्या
फिलहाल सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। कई लोगों को आने-जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।












