Ranchi Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या मामले को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर ही सुलझा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।
Ranchi Breaking: मंदिर में लगे CCTV फुटेज में आरोपी कैद
बताते चलें कि राजधानी रांची के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गार्ड बिरसा मुंडा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन खुद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर डटे रहे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर में लगे CCTV फुटेज को खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध का हुलिया साफ नजर आया। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिनसे कड़ी पूछताछ के बाद मुख्य कातिल तक पहुँचा जा सका।
Ranchi Breaking: हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि अपराधी का मुख्य मकसद सिर्फ लूटपाट था या हत्या के पीछे कोई और रंजिश थी। जगन्नाथपुर मंदिर जैसे वीआईपी पर्यटन स्थल पर हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल तो खड़े किए हैं। आरोपी से अभी पूछताछ जारी है और जल्द ही उसकी पहचान सार्वजनिक की जा सकती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








