Jharkhand Weather Updates: झारखण्ड में रांची समेत कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे है. हालांकि, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक जल्द ही राज्य के लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक गर्मी और लू का असर 24 और 25 अप्रैल तक रहेगा, लेकिन 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं. इस दौरान कई इलाकों में बादल छाने, बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट की संभावना है.
लू और तेज हवाओं का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है:
- देव-घर
- दुमका •दुमका
- गोड्डा-
- पाकुड़
- जामताड़ा
- साहिबगंज
- पूर्वी सिंहभूम
- पश्चिमी सिंहभूम
- सरायकेला खरसावां
इन क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट
26 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। राज्य के उत्तरपूर्वी और मध्य भागों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।
इन जिलों के लिए जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट:
- रांची
- रामगढ़
- हजारीबाग
- गुमला
- खूंटी
- लोहरदग्गा
- इस दौरान तेज हवाएं 50 से 60 किमी/घंटा की गति से चलने का अनुमान है।
गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 अप्रैल के बीच आंशिक रूप से बादल और बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले 24 घंटे का हाल
- अधिकतम तापमान: 43°C (चाइबासा)
- न्यूनतम तापमान: 18°C (गुमला)
- रांची: अधिकतम 38.7°C, न्यूनतम 23.2°C
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान (रांची)
- 24 अप्रैल: 40°C / 24°C
- 25 अप्रैल: 39°C / 25°C
- 26 अप्रैल: 39°C / 25°C
- 27 अप्रैल: 39°C / 25°C
लोगों के लिए सलाह
- दोपहर के समय घर के अंदर रहें
- खूब पानी पिएँ
- बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें
- तेज़ हवा और तूफ़ान के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









