GIRIDIH: गिरिडीह जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र स्थित पलकिया गांव में उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई अधीक्षक उत्पाद (मु०), विशेष जांच शाखा (ईआईबी), झारखंड, रांची के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने रॉयल स्टैग व्हिस्की की 12 बोतलें (750 मिलीलीटर), आइकॉनिक व्हिस्की की 15 बोतलें (180 मिलीलीटर), 1280 लीटर स्प्रिट, 5 लीटर कैरामेल, 2000 नकली स्टिकर, 20,000 कॉर्क ढक्कन और करीब 150 लीटर तैयार अवैध शराब जब्त किया। इतनी बड़ी मात्रा में शराब और कच्चा माल मिलने से विभाग ने अंदेशा जताया है कि यहां लंबे समय से यह धंधा चल रहा था।
read more: JSSC-CGL पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई जारी, रिजल्ट पर रोक बरकरार
सभी आरोपी फरार
फिलहाल इस अवैध कारोबार में मकान मालिक समेत कुल छह लोगों बिजय मंडल, मनोज रजक, दीपक सोरेन, सुभाष मंडल, मुचू हांसदा और मुरु टुडु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सभी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। वहीं छापेमारी दल में गिरिडीह उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन, धनबाद के अमित गुप्ता, कुलदीप कुमार, जॉय हेम्ब्रम, बोकारो के सन्नी विवेक तिर्की, ताराटांड़ थाना पुलिस, सशस्त्र बल और गृह रक्षक जवान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








