Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को लंबी सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार और आयोग की ओर से अदालत को बताया गया कि परीक्षा 22 तारीख को आयोजित की गई थी, जबकि याचिकाकर्ताओं द्वारा पेश की गई तस्वीरें 23 तारीख की हैं। उनका तर्क था कि उम्मीदवारों के पास पेपर लीक होने का कोई ठोस सबूत नहीं है।
read more: झारखंड पुलिस मुख्यालय के डेटा सेंटर में देर रात लगी आग, 13 से अधिक कंप्यूटर जलकर खाक
बुधवार को होगी मामले की अगली सुनवाई
प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने अपनी दलीलें पेश कीं, जबकि राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पीयूष चित्रेश तथा JSSC की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल ने पक्ष रखा। दोनों पक्षों कि दलिल सूनने के बाद मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की है। साथ ही, अदालत ने परिणाम जारी करने पर लगाई गई रोक को अगली सुनवाई तक बनाए रखने का आदेश दिया है। फिलहाल बुधवार को मामले में एक बार फिर सुनावाई होगी। जिसके बाद JSSC CGL पेपर लीक मामले में रिजल्ट जारी की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








