Giridih News: गिरिडीह जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। गावां थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने वाले आरोपी नकुल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अपने घर में कई दिनों से छिपा हुआ था।
Read More- Sarkari Naukri : नर्सिंग ऑफिसर के 2317 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
Giridih News: ताड़ी बेचने का काम करता था आरोपी
बताते चलें कि आरोपी पेशे से ताड़ी बेचने का काम करता था और इसी बहाने वह बच्ची के गांव पहुंचता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब 2 अप्रैल को मां ने अपनी बेटी के शारीरिक बदलाव को देखा। कड़ाई से पूछने पर मासूम फूट-फूट कर रोने लगी और उसने अपनी आपबीती सुनाई।
Read More- Dhanbad News: धनबाद में आधी रात धमाका-गैस सिलेंडर फटने से दो की मौत
उसने बताया कि नकुल ने न सिर्फ उसका शोषण किया, बल्कि विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
Giridih News: पंचायत स्तर पर मामले को रफा दफा करने की कोशिश
हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मामले को पंचायत स्तर पर रफा-दफा करने की कोशिश की गई, लेकिन गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल के कड़े रुख ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसपी के निर्देश पर गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने त्वरित कार्रवाई की।
Read More- Koderma News: कोडरमा में नौवां माइल के पास दो ट्रकों में भयंकर टक्कर, केबिन में फंसे चालक-खलासी
पुलिस के बढ़ते दबाव को देख आरोपी अपने घर में ही छिपा हुआ था, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पीड़िता का मेडिकल चेकअप करा लिया गया है और पुलिस अब इस मामले में स्पीडी ट्रायल की तैयारी कर रही है।












