Career News: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण भर्तियों और परीक्षाओं की जानकारी साझा की है। BPSC ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के 935 पदों पर भर्ती निकाली है, वहीं साउदर्न रेलवे में 3,518 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसके अलावा UPSC ने NDA और NA (II) 2025 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
BPSC AEDO भर्ती 2025: 935 पदों पर आवेदन शुरू
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के 935 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-
योग्यता: किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास
-
आयु सीमा: 21 से 37 वर्ष
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 26 सितंबर 2025
-
सैलरी: ₹29,200 प्रतिमाह तक
-
आवेदन लिंक: bpsc.bihar.gov.in
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025: 3518 पदों पर वैकेंसी
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3,518 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
-
योग्यता: 50% अंकों के साथ 10वीं पास
-
आयु सीमा: अधिकतम 24 वर्ष
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 25 सितंबर 2025
-
स्टाइपेंड: ₹6,000 से ₹7,000 प्रतिमाह
-
आवेदन लिंक: rrcmas.in
UPSC NDA/NA II परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नेवल अकादमी (NA) परीक्षा (II) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
-
परीक्षा तिथि: रविवार, 14 सितंबर 2025
-
पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे
-
अधिक जानकारी व एडमिट कार्ड के लिए वेबसाइट: upsc.gov.in












