शनिवार, सितम्बर 19, 2026
Khabar Mantra
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)
No Result
View All Result
Khabar Mantra

धान खरीद से पहले सरकार की तैयारी, 15 नए गोदाम बनेंगे; वाहनों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की विभागीय समीक्षा, 15 नए गोदाम बनाने और धान परिवहन को ऑनलाइन ट्रैकिंग से जोड़ने का फैसला। 50 लाख क्विंटल धान खरीद और 19 लाख क्विंटल चावल तैयार करने का लक्ष्य।

सितम्बर 18, 2026
in राजनीति Politics
A A
धान खरीद से पहले सरकार की तैयारी, 15 नए गोदाम बनेंगे; वाहनों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

धान खरीद से पहले सरकार की तैयारी, 15 नए गोदाम बनेंगे; वाहनों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: झारखंड में आगामी धान अधिप्राप्ति को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को विभाग की करीब दो घंटे चली समीक्षा बैठक में धान खरीद, किसानों के भुगतान, भंडारण, परिवहन और बिचौलियों पर रोक समेत कई मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक-राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के लिए रखीं 3 बड़ी मांगें
  • सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति
  • पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

Toggle
  • 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य
  • 15 नए गोदाम बनेंगे
    • जमीन सत्यापन के बाद होगी धान की खरीद
    • धान ढोने वाले वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग
    • डीलरों के बकाया कमीशन का भुगतान जल्द
      • केंद्र से किसानों के लिए सहयोग मांगेंगे मंत्री

बैठक में विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा समेत संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को किसानों, जन वितरण प्रणाली के डीलरों और आम उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य

समीक्षा बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष 60 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था। चालू वित्तीय वर्ष में 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, 19 लाख क्विंटल चावल तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

मंत्री ने कहा कि इस साल धान की अच्छी फसल होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए परेशानी न हो और उन्हें समय पर भुगतान मिले, इसके लिए व्यवस्था पहले से तैयार रहनी चाहिए।

15 नए गोदाम बनेंगे

राज्य में भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 1000 मीट्रिक टन क्षमता वाले 15 नए गोदाम बनाने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने कहा कि धान की खरीद के साथ उसके सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी जरूरी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

जमीन सत्यापन के बाद होगी धान की खरीद

धान अधिप्राप्ति व्यवस्था में किसानों की जमीन का सत्यापन भी किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि जमीन के सत्यापन के बाद उसके अनुरूप ही किसान से धान की खरीद की जाएगी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

सरकार का कहना है कि इससे वास्तविक किसानों को अधिप्राप्ति व्यवस्था का लाभ पहुंचाने और बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिलेगी।

धान ढोने वाले वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग

धान परिवहन को पारदर्शी बनाने के लिए वाहनों को ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ने की तैयारी है। इसके जरिए धान के उठाव से लेकर उसके निर्धारित स्थान, मिलर और भंडारण तक की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाएगी।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से यह पता लगाया जा सकेगा कि धान किस किसान से खरीदा गया, किस केंद्र पर पहुंचा और किस वाहन से उसका परिवहन हुआ।

उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में दूसरे राज्यों से धान लाकर सरकारी खरीद व्यवस्था का अनुचित लाभ उठाने की आशंका का भी जिक्र किया। मंत्री के मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी में मदद करेगी।

डीलरों के बकाया कमीशन का भुगतान जल्द

बैठक में PDS डीलरों के करीब एक वर्ष के बकाया कमीशन का मुद्दा भी उठा। मंत्री ने कहा कि राज्य में 25 हजार से अधिक PDS डीलर खाद्य वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

बैठक में बताया गया कि डीलर कमीशन के रूप में केंद्र सरकार से एक वर्ष की राशि राज्य को उपलब्ध कराई गई है। अब बकाया कमीशन के भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

इसके अलावा डीलरों के भार मापक यंत्र के वार्षिक नवीनीकरण पर लगने वाली राशि माफ करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेजे जाने की जानकारी दी गई।

केंद्र से किसानों के लिए सहयोग मांगेंगे मंत्री

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि धान अधिप्राप्ति और न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े कुछ विषय केंद्र सरकार के स्तर से तय होते हैं। उन्होंने बताया कि वह जल्द नई दिल्ली जाकर केंद्र के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के संबंधित मंत्री और सचिव से मुलाकात करेंगे।

बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। विभागीय सचिव राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि मंत्री के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विभाग में पदाधिकारियों की कमी की जानकारी भी मंत्री को दी।

मंत्री ने अधिकारियों को PDS व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने तथा पात्र लाभुकों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने के निर्देश दिए।

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक-राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के लिए रखीं 3 बड़ी मांगें
राजनीति Politics

दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक-राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के लिए रखीं 3 बड़ी मांगें

सितम्बर 19, 2026
सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि
झारखंड Jharkhand News

सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनका निधन अपूरणीय क्षति

सितम्बर 19, 2026
पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू
राजनीति Politics

पलामू के डगरा पिकेट में JAP-8 के सूबेदार की गोली लगने से मौत, जांच शुरू

सितम्बर 19, 2026
Next Post
Spent 19 years in jail, then met this end—the Nithari case accused had opened a tea stall just four days earlier.

19 साल जेल में रहा, फिर निठारी कांड के आरोपी की ऐसी हुई मौत; 4 दिन पहले ही शुरू की थी चाय की दुकान

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते हुए दो डीलिंग क्लर्क गिरफ्तार

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची के आर्किड अस्पताल में भारी हंगामा, मरीज की मौत के बाद बिल बनाने का आरोप

रांची के आर्किड अस्पताल में भारी हंगामा, मरीज की मौत के बाद बिल बनाने का आरोप

सितम्बर 19, 2026

Apple ने बंद किए ये iPhone समेत कई डिवाइस, देखें पूरी लिस्ट

बिग बॉस 20 के घर में आया पहला बड़ा झटका, दूसरे हफ्ते में ही बजा एलिमिनेशन का बिगुल

दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक-राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड के लिए रखीं 3 बड़ी मांगें

Jharkhand News: सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन, खुद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

लोयाबाद थाना के हवलदार को अचानक आया चक्कर, गिरने के बाद ब्रेन हैमरेज; गंभीर हालत में रांची रेफर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra