Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास जाकर दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
read more- रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 750 करोड़ GST घोटाले में छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शिबू सोरेन की आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान हो. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की और भरोसा दिलाया कि इस दुखद घड़ी में राज्य की जनता और प्रशासन उनके साथ खड़ा है.
“दुःख की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं”: राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा “शिबू सोरेन न केवल झारखंड की राजनीति के एक मजबूत स्तंभ थे, बल्कि उन्होंने आदिवासी समुदाय और राज्य के अधिकारों की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाई. उनका निधन पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है.”
read more- प्रयागराज में धनबाद के कुख्यात अपराधी छोटू सिंह घायल, एके-47 समेत भारी हथियार बरामद
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्यपाल का यह दौरा मानवीय संवेदना और एकता का प्रतीक है.













