Jharkhand News: 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त सभागार में किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार, नगर एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक और तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित थे।
मोरहाबादी मैदान में होगा मुख्य समारोह
बैठक में बताया गया कि इस वर्ष भी मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए सभी विभागों को तैयारी में तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य निर्देश और जिम्मेदारियाँ:
- भवन प्रमंडल-1 के कार्यपालक अभियंता को स्टेज, टावर, वाटरप्रूफ पंडाल, बैरिकेडिंग और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।
- जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मंच, वीआईपी गैलरी, एवं अतिथियों के बैठने की सटीक व्यवस्था के लिए कहा गया।
- विद्युत कार्य प्रमंडल को लाइटिंग, साउंड सिस्टम और साउंडप्रूफ जेनरेटर की तैयारी अंतिम रूप देने का निर्देश।
- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को कैडेटों और आगंतुकों के लिए अस्थायी टॉयलेट, पेयजल आपूर्ति और वीआईपी टॉयलेट की व्यवस्था के निर्देश।
- सड़कों की मरम्मती, सफाई, चिकित्सा शिविर और अग्निशमन सेवा को लेकर भी उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिए।
समयबद्ध कार्य निष्पादन पर ज़ोर
उपायुक्त श्री भजंत्री ने सभी संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूरा करने और हर स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा ताकि 15 अगस्त का आयोजन भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो।
जन शिकायत हेतु संपर्क करें:
अबुआ साथी – 9430328080 (रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर)

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








