Saturday, April 4, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

रांची में रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भव्य संगोष्ठी, सुशासन और नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में दी गई श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला के तत्वावधान में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन कार्निवल बैंक्वेट हॉल,

May 31, 2025
in देश, रांची
A A
Grand seminar organized on the 300th birth anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Ranchi, tribute paid as a symbol of good governance and women power

Grand seminar organized on the 300th birth anniversary of Rani Ahilyabai Holkar in Ranchi, tribute paid as a symbol of good governance and women power

Share on FacebookShare on Twitter

KhabarMantraDesk: भारतीय जनता पार्टी महानगर जिला के तत्वावधान में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन कार्निवल बैंक्वेट हॉल, रांची में किया गया। कार्यक्रम में देश की सांस्कृतिक विरासत, महिला सशक्तिकरण और सुशासन पर गहन विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने किया।

रानी अहिल्याबाई: सुशासन, समता और सांस्कृतिक पुनरुद्धार की प्रतीक

मुख्य अतिथि एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अपने ऑनलाइन संबोधन में रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और उनके सुशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई केवल एक शासिका नहीं, बल्कि शक्ति और भक्ति का समुच्चय थीं। उनके शासन में नारी सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, किसान कल्याण, जल प्रबंधन और सांस्कृतिक पुनरुद्धार जैसे अनेक आयाम देखे गए।

उन्होंने उल्लेख किया कि रानी अहिल्याबाई ने विधवा पुनर्विवाह को समर्थन दिया, महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिलाया, सती प्रथा का अंत किया और सैनिक विधवाओं को पेंशन की व्यवस्था की। उन्होंने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया, सिंचाई और पशुपालन की योजनाएं शुरू कीं और जनजातीय समाज के लिए अलग फंड भी निर्धारित किया।

Related Post

Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
JMM's strength seen in Assam elections 2026, Kalpana Soren roars on tribal rights

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

April 2, 2026
Gold-Silver Price: Market Turmoil—Why Did Gold and Silver Prices Plummet?

Gold-Silver Price: बाजार में उथल-पुथल, आखिर क्यों औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम?

April 2, 2026

मोदी सरकार में नारी शक्ति बनी राष्ट्र शक्ति

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई आज भी विश्वभर में नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में उभार मिला है।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी सैन्य उपलब्धियों में बेटियों की भूमिका अहम रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर है।

कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का सुशासन इस बात का प्रमाण है कि महिला नेतृत्व भी राष्ट्रीय चरित्र को दिशा दे सकता है। उन्होंने भारतीय सनातन परंपरा को पुनर्स्थापित कर सांस्कृतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।

विशेष अतिथियों ने साझा की प्रेरणादायक बातें

कार्यक्रम को विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, आरती सिंह समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने रानी अहिल्याबाई के कार्यों को वर्तमान भारत की नारी शक्ति और सुशासन का प्रेरणास्रोत बताया।

भारी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिकों की सहभागिता

इस आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे। मंच पर अर्चना सिंह, प्रकाश साहू, ओमप्रकाश, पायल सोनी, लवली गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, अनीता वर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भी भाग लिया।

 

Related Posts

Breaking News: Top Maoist leader Prashant Bose, alias 'Kishan Da', passes away at RIMS
Breaking News

Breaking News: शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ ‘किशन दा’ का रिम्स में निधन

April 3, 2026
Ranchi: 24×7 radiology, mammography and 6 OT facilities started in Sadar Hospital
रांची

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

April 2, 2026
JMM's strength seen in Assam elections 2026, Kalpana Soren roars on tribal rights
देश

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

April 2, 2026
Next Post
NEET PG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश

NEET PG परीक्षा को लेकर SC का फैसला, जानिए कब जारी होगी सिटी स्लिप?

jac 12th board result

कल जारी होगा JAC 12वीं का रिजल्ट: Science और Commerce के छात्र रहे तैयार, Arts का इंतज़ार जारी!

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: The weather pattern in Jharkhand has shifted; find out what the weather will be like on April 4

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, जानें कैसा रहेगा 4 अप्रैल का मौसम

April 4, 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल

Ranchi में ‘चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026’ का पोस्टर लॉन्च, जून में होगा भव्य आयोजन

SIM Binding का नया नियम अब अप्रैल के जगह इस तारिख से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका

Jharkhand में भाजपा मनाएगी अपना 47वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

Breaking News: Ranchi के नक्षत्र वन तालाब में युवक के डूबने की सूचना, एनडीआरएफ कर रही तलाश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra