Jharkhand News: गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पद्म विभूषण से सम्मानित गुरुजी शिबू सोरेन को एक बेहद भावुक और मार्मिक श्रद्धांजलि दी है.
अपने पोस्ट में उन्होंने गुरुजी को न सिर्फ एक पिता-समान ससुर, बल्कि एक संघर्षशील संत, झारखंड के जननायक और हर झारखंडी के सपनों का संरक्षक बताया. उन्होंने लिखा कि “मैंने एक कोना पकड़ लिया है… वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है…”
read more- झारखंड में बारिश की वापसी! 15 जिलों में येलो अलर्ट, वज्रपात का खतरा
कल्पना सोरेन ने पोस्ट में यह भी कहा कि शिबू सोरेन ने राजनीति को कभी सत्ता की दौड़ नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम माना. वे हर किसान, हर महिला, हर मां की आवाज़ और उम्मीद थे.
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और हर वर्ग के लोग इसे पढ़कर भावुक हो रहे हैं. यह केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि गुरुजी की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है.
“आपका सपना, अब हमारी जिम्मेदारी है… आप हर झारखंडी की सांस में जिंदा रहेंगे.”
read more- बिहार में डीएसपी पर SVU का बड़ा एक्शन, 1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त!
कल्पना सोरेन ने शिबू सोरेन को भावुक शब्दों में दी श्रद्धांजलि. लिखा– “बाबा की चाल की गूंज हर गांव में है, अब उनके सपनों को जीना हमारा धर्म है.”
प्रिय बाबा,
जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है,
मैंने एक कोना पकड़ लिया है,
अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफ़ूज़ हो कर काटी – आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।मैं जानती हूं,
आप सिर्फ मेरे ससुर… pic.twitter.com/3KdH41Cc9H— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 8, 2025













