Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक Kalpana Soren ने अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर दोनों ने राज्य और जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री दंपति ने 7 फरवरी 2006 को विवाह किया था और इस वर्ष उनकी वैवाहिक यात्रा के 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बधाइयों की बाढ़ आ गई।
इसी कड़ी में झारखंड राबता हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतलूब इमाम, ने भी मुख्यमंत्री दंपति को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके सुखी, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दुआ की है।












