शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

शादी की 20वीं सालगिरह पर CM Hemant Soren–Kalpana Soren ने मां छिन्नमस्तिका से लिया आशीर्वाद, नेताओं ने दी बधाई

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक Kalpana Soren ने अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया

फ़रवरी 7, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
On their 20th wedding anniversary, CM Hemant Soren and Kalpana Soren sought blessings from Goddess Chinnamasta, and leaders extended their congratulations.

On their 20th wedding anniversary, CM Hemant Soren and Kalpana Soren sought blessings from Goddess Chinnamasta, and leaders extended their congratulations.

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक Kalpana Soren ने अपनी शादी की 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। परिवार के साथ मंदिर पहुंचकर दोनों ने राज्य और जनता की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री दंपति ने 7 फरवरी 2006 को विवाह किया था और इस वर्ष उनकी वैवाहिक यात्रा के 20 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक बधाइयों की बाढ़ आ गई।

धनबाद कांग्रेस प्रत्याशी और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह ने मुख्यमंत्री दंपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जोड़ी झारखंड के लिए प्रेरणा है।

झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री एवं आदरणीय बड़े भाई श्री @HemantSorenJMM जी तथा गांडेय की लोकप्रिय विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।#HappyAnniversary #HemantSoren #KalpanaMurmuSoren #Jharkhand #BestWishes pic.twitter.com/QTNAhNlXHO

— Anupama Singh (@AnupamaSinghinc) February 7, 2026


गौरतलब है कि कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) झारखंड के प्रमुख युवा कांग्रेस नेता हैं और वे 2020 के उपचुनाव तथा 2024 में बोकारो जिले की बेरमो विधानसभा सीट से लगातार विधायक चुने गए हैं। वे दिवंगत कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और कांग्रेस की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और सक्रिय सदस्य उत्तम यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को “राज्य के विकास की धुरी” बताते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

राज्य के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी की शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत बधाई बहुत शुभकामनाएं पहाड़ी बाबा आप दोनों पर सदैव अपना आशीर्वाद बनाए रखें l @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren pic.twitter.com/HSJB1Is4uU

— Uttam Yadav (@UttamYadavIND) February 7, 2026


खिजरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश कच्छप ने भी विवाह वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए इस जोड़ी को “झारखंडियत, संघर्ष और साझा संकल्प की मिसाल” बताया और राज्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना की।

“झारखंड की प्रगति के सारथी, हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @HemantSorenJMM जी एवं ऊर्जावान विधायक आदरणीय श्रीमती @JMMKalpanaSoren जी को विवाह की वर्षगाँठ पर अनंत शुभकामनाएं।

आप दोनों की यह जोड़ी न केवल प्रेम और अटूट विश्वास की प्रतीक है, बल्कि झारखंडियत और संघर्ष के साझा… pic.twitter.com/vpv1L6zJfL

— Rajesh Kachhap (@RajeshKinc) February 7, 2026


इसके अलावा हाजी मतलूब इमाम, सामाजिक-राजनीतिक शख्सियत, ने भी मुख्यमंत्री दंपति को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके सुखी, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की दुआ की।

झारखंड के युवा एंव उर्जावान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एंव उन्की धर्म पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन जी को उनकी शादी की शालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाओं सहित बहुत बहुत बधाई
ईश्वर आपलोगों सदा खुश एक स्वस्थ रखें आमीन @HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren @INCJharkhand_ @JmmJharkhand pic.twitter.com/NDfUXeZltd

— Haji Matloob Imam (@MatloobImam) February 7, 2026


शादी की सालगिरह के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren और Kalpana Soren का धार्मिक आस्था के साथ सार्वजनिक जीवन में यह संदेश साफ दिखा कि निजी खुशी के पल भी जनसेवा और राज्य की भलाई से जुड़े हुए हैं।

 

 

Related Posts

Jharkhand Police's high-tech mission
झारखंड Jharkhand News

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026
बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
धनबाद Dhanbad

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Next Post
Ranchi सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

Ranchi सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला

रांची में मेयर प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, किसी को छड़ी तो किसी को कैमरा

रांची में मेयर प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, किसी को छड़ी तो किसी को कैमरा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Police's high-tech mission

“अब झारखंड में अपराधियों के घरों की होगी GPS मैपिंग”, जानें क्या है नया हाईटेक मिशन

जुलाई 17, 2026

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

धनबाद हॉस्टल कांड-10वीं छात्र की बेल्ट से पिटाई, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

Ranchi Jagannathpur Mela 2026: खेती के औजार से लेकर झारखंडी संस्कृति तक… जानिए इस बार मेले में क्या है खास?

“सिर्फ शादी का प्रस्ताव देना और हाथ पकड़ना छेड़खानी नहीं”- Jharkhand High Court का बड़ा फैसला

जब रातों-रात ढह गया था रांची का जगन्नाथपुर मंदिर… आज भी लोग भूल नहीं पाए वो मंजर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra